Posts

Showing posts from November, 2020

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा - प्रारंभिक परीक्षा का मूल्यांकन

पूर्व वर्षो की भांति इस बार  भी 26 नवम्बर को राज्य सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी हो गयी है जैसा कि आप सभी को पता है प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी को और मुख्य परीक्षा 18 जून से 21 जून को निर्धारित की गई है ।         इस प्रकार लगभग अढ़ाई माह  का समय प्रिलिम्स में लिए और प्रिलिम्स के बाद 4 माह का समय मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को मिलेगा। पुराने छात्र अपने अपने अनुभव के पैमाने पर तैयारी करेंगे लेकिन नए छात्र या ऐसे भी पुराने छात्र जो पिछली बार गंभीर होकर परीक्षा नहीं दिए होंगे उनके लिए यह अच्छा मौका है । परीक्षा की तैयारी , आने वाली बाधाओं और परिणाम को लेकर बिंदुवार चर्चा करते है । 1)  कुल पदों की संख्या 143 है जिसमें 30 डिप्टी कलेक्टर के और 4 डीएसपी (बैकलॉग 2)  सहित लेखाधिकारी के 15 पद शामिल है . द्वितीय श्रेणी अधिकारी के कुल पद 79 है जो बड़े आंकड़े है । पदों की संख्या बढ़ने की प्रबल संभावना हैं । 2)  आवेदन करने की तिथि 14 दिसम्बर 2020 से 12 जनवरी 2021 तक है लगभग 1 माह का समय इसके लिए दिया गया है कोई भी स्नातक छात्र आवेदन कर सकता है उसकी उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए । 3) तैयारी प...